22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोपालगंज: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा वार, गंभीर हालत में पटना AIIMS रेफर, एक गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार के गोपालगंज में जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना AIIMS रेफर किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार के गोपालगंज में जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते पंकज त्रिपाठी के भाई पर यह हमला किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी व धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रओं के अनुसार इस मामले में राजेश शाह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिजेंद्र नाथ तिवारी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इसी को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित AIIMS रेफर किया गया है। पंकज त्रिपाठी के भाई पर यह हमला माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में हुआ है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूत्रों का कहना है कि बिजेंद्र नाथ तिवारी का अपने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के बाद आरोपी पड़ोसी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

टास्क फोर्स गठित

घटना की सूचना मिलने के बाद पटना पुलिस ने पंकज त्रिपाठी के परिजनों और उनके घर के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।