21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘न्याय केवल होना नहीं, होता हुआ दिखना भी चाहिए’; भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पवन सिंह की एंट्री, सरकार से की निष्पक्ष जांच की मांग

Pawan Singh on Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में अब भोजपुरी सुपरस्टार और विधान परिषद सदस्य पवन सिंह की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने सरकार और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में न्याय सिर्फ होना नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jun 21, 2026

pawan singh on bharat tiwari encounter

भरत तिवारी और पवन सिंह

Pawan Singh on Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले ने पूरी तरह सियासी रंग ले लिया है। इस मामले में अब भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार और बिहार विधान परिषद सदस्य (MLC) पवन सिंह की भी एंट्री हो गई है। पवन सिंह ने इस कथित मुठभेड़ को लेकर सीधे बिहार पुलिस और अपनी ही सरकार के आला अधिकारियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

पवन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और बिहार पुलिस को आधिकारिक रूप से टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। पवन सिंह ने स्पष्ट कहा कि इस घटना ने पूरे समाज को अंदर तक झकझोर दिया है और वायरल हो रहे वीडियो साक्ष्यों को देखते हुए इसकी उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होना बेहद अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए।

वह गरीबों की लड़ाई लड़ने वाले जागरूक व्यक्ति थे - पवन सिंह

पवन सिंह ने भरत भूषण तिवारी के सामाजिक योगदान और उनकी बेदाग छवि को याद करते हुए उन्हें एक संवेदनशील और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता बताया। पवन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, "भरत भूषण तिवारी जी केवल इतना चाहते थे कि जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान करें तथा गरीब, वंचित एवं बाढ़ पीड़ित परिवारों को उनके अधिकारों से वंचित न रखा जाए। वे समाज के लिए संघर्ष करने वाले एक जागरूक एवं संवेदनशील व्यक्ति थे।"

पवन सिंह ने कहा, "भरत तिवारी ने सदैव गरीबों, असहायों, दलितों एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाने का कार्य किया। कोरोना महामारी, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं तथा अन्य कठिन परिस्थितियों में उन्होंने अपने सामर्थ्य से बढ़कर समाज सेवा की। उनके अनेक ऐसे उदाहरण मौजूद हैं, जिनमें वे प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों के साथ मिलकर जनहित के कार्य करते दिखाई देते हैं।"

पवन सिंह ने वायरल वीडियो पर उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भरत तिवारी के आखिरी फेसबुक लाइव और उसके द्वारा हथियार फेंककर सरेंडर किए जाने वाले वीडियो पर सीधे टिप्पणी करते हुए पवन सिंह ने पुलिसिया कार्रवाई की मंशा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े किए। उन्होंने लिखा, "आज उनकी मृत्यु की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर अनेक प्रश्न उठ रहे हैं। यदि वीडियो में दिखाई गई परिस्थितियां सही हैं, तो यह आवश्यक है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायसंगत जांच कराई जाए, ताकि सत्य जनता के सामने आ सके।

पवन सिंह ने कहा। "लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है। कानून का शासन तभी मजबूत माना जाता है जब हर घटना की जांच निष्पक्ष रूप से हो और दोषी चाहे कोई भी हो, उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए।"

शीघ्र ही पीड़ित परिवार से मिलूंगा - पवन सिंह

पवन सिंह ने आगे लिखा, "मैं बिहार सरकार एवं संबंधित उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग करता हूं, ताकि सत्य सामने आए और न्याय सुनिश्चित हो सके। ऐसी घटनाएं समाज में अनेक सवाल खड़े करती हैं और यदि समय रहते सच्चाई सामने न आए तो आम जनता का विश्वास प्रभावित होता है। स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी जी का सामाजिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मैं शीघ्र ही पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करूंगा तथा निष्पक्ष जांच की मांग को मजबूती से उठाऊंगा। स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी अमर रहें।"

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग