2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटना में गोपाल खेमका के बाद एक और कारोबारी की हत्या, दुकान में घुसकर कनपटी में मारी गोली

पटना में अपराधियों ने गोपाल खेमका के बाद एक और व्यवसायी की गोलीमारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का पुलिस को अभी पता नहीं चला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पटना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 12 Jul 2025, 9:06 AM IST

CG Crime: रायपुर में दो भाइयों ने मिलकर कर दी युवक की हत्या, लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट

रायपुर में दो भाइयों ने मिलकर कर दी युवक की हत्या (photo patrika)

पटना में अपराधियों का कहर बढ़ता ही जा रहा है। गोपाल खेमका, बालू कारोबारी के बाद शुक्रवार की रात अपराधियों ने त्रिशला मार्ट के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना पटना के रामकृष्णा नगर थाना के जकरियापुर इलाके की है। शुक्रवार ( 11 जुलाई ) की रात में विक्रम झा की किसने हत्या किया, पटना पुलिस के पास फिलहाल इसका कोई जवाब नहीं है? लेकिन, पटना पुलिस का कहना है कि अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। तृष्णा मार्ट के मालिक विक्रम झा दरभंगा के रहने वाले थे। वे अपने परिवार के साथ यहां पर पिछले कुछ वर्षो से रह रहे थे।

त्रिशला मार्ट के मालिक का मर्डर

पुलिस के अनुसार अभी हत्या का कारण पता नहीं चला है। लेकिन, प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या कारोबारी विवाद के संकेत मिल रहे हैं। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पुलिस अपराधियों की पहचान करने में लगी है। पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया कि "हम सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। स्थानीय गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।" स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने रात में करीब 11 बजे के आस पहुंचे और दुकान में घुसकर विक्रम झा को गोली मारकर हत्या कर दी।

पहले हुई कहासुनी, फिर मारी गोली

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक मोटर साइकिल पर सवार होकर तीन लोग आए। हेलमेट पहने दो युवक दुकान के अंदर प्रवेश किए, जबकि एक युवक दुकान की गेट पर ही खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। दुकान के अंदर गए दोनों युवक से पहले विक्रम झा की बकझक हुई, फिर अपराधियों ने विक्रम झा की कनपटी में गोली मार दिया। जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी न्यू बाइपास की ओर भाग गए।

बाइक पर आए थे हत्यारे

इस घटना के बाद पटना पुलिस की पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले 15 दिनों में तीन व्यवसायी की हत्या ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गोपाल खेमका और बालू कारोबारी रमाकांत यादव की हत्या भी बाइक सवार अपराधियों ने किया है।

दरभंगा के रहने वाले थे विक्रम झा

विक्रम झा बिहार के दरभंगा जिला के लहेरियासराय के रहने वाले थे। पिछले कुछ वर्षो से वे पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में रहकर अपनी दुकान चला रहे थे। शुक्रवार की रात में तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। स्थानीय लोग घायल विक्रम झा को तत्काल इलाज के लिए पटना के NMCH लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विक्रम झा पटना में अपरे परिवार के साथ रहते थे।

FSL की टीम कर रही जांच

सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने कहा कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद पटना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर FSL की टीम को बुलाया लिया गया है। वो भी अपने स्तर से इसकी जांच कर रही है। विक्रम झा को कितनी गोली लगी है, ये अभी पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। घटनास्थल से पुलिस को एक खोखा मिला है।