11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गहरा सकता है गैस-पेट्रोल संकट! DIG ने जारी किया अलर्ट लेटर, बिहार के सभी DM-SP को दिए सख्त निर्देश

LPG Crisis: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ब्लॉकेज से LPG और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की सप्लाई को खतरा पैदा हो गया है। इसे देखते हुए, बिहार स्पेशल ब्रांच के DIG ने राज्य के सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को अलर्ट लेटर जारी किया है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Mar 11, 2026

LPG Crisis: पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध का सीधा असर अब बिहार के लोगों की रसोई और परिवहन व्यवस्था पर पड़ रहा है। हॉर्मुज जलमार्ग (Strait of Hormuz) के जरिए गैस और तेल की सप्लाई में रुकावट के बाद, केंद्र सरकार ने एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट 1955 लागू कर दिया है। इस बीच, बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने पूरे राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया है।

DIG स्पेशल ब्रांच का अलर्ट लेटर

स्पेशल ब्रांच के DIG ने सभी डिविजनल कमिश्नर, IG, DIG, जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) को एक अत्यंत महत्वपूर्ण लेटर भेजा है। लेटर में चेतावनी दी गई है कि मिडिल ईस्ट में इंटरनेशनल टेंशन के कारण राज्य में LPG गैस, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई में कमी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकती है भीड़

प्रशासन का मानना ​​है कि सप्लाई में कमी की वजह से गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो सकती है। ऐसी स्थिति में अव्यवस्था और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा होने की आशंका जताई गई है। इसी कारण जिलों को पहले से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर नजर

DIG के पत्र में यह भी कहा गया है कि ऐसे हालात में, कुछ असामाजिक तत्व और बेईमान विक्रेता गैर-कानूनी तरीके से गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम प्रोडक्ट की जमाखोरी और ब्लैक मार्केट करने की कोशिश कर सकते हैं। इसे देखते हुए, प्रशासन को ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखने और नियमों के मुताबिक सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। DIG ने आदेश दिया है कि पेट्रोल पंप और गैस गोदामों के पास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

कमर्शियल गैस सप्लाई रुकी, होटलों पर संकट

गैस की कमी को देखते हुए, सरकार ने कुछ समय के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोक दी है। बिहार में रोजाना लगभग 2.5 लाख सिलेंडर की खपत होती है, जिसमें 12,500 कमर्शियल सिलेंडर शामिल हैं। पटना, मुजफ्फरपुर और गया जैसे शहरों में होटल और रेस्टोरेंट में चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं। कई छोटे रेस्टोरेंट अब कोयले या इंडक्शन स्टोव पर निर्भर हो गए हैं।

पैनिक बुकिंग और 25 दिन का नया नियम

अफवाहों और डर के बीच, घरेलू ग्राहकों में पैनिक बुकिंग बढ़ गई है। इसे रोकने के लिए, केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बुकिंग का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। चंपारण, कैमूर, गोपालगंज और आरा में गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। स्टॉक खत्म होने के डर से लोग खाली सिलेंडर लेकर गोदामों के चक्कर लगा रहे हैं।

प्रशासन को 'प्लान B' तैयार रखने का आदेश

DIG ने सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को डिस्ट्रिक्ट सप्लाई डिपार्टमेंट के साथ कोऑर्डिनेट करने का निर्देश दिया है। अफवाहों पर रोक लगाने के लिए, प्रशासन को सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं पर नजर रखने और जनता को स्थिति के बारे में बताने के लिए कहा गया है। जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी करने और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह संकट क्यों पैदा हुआ?

असल में, दुनिया के LPG इंपोर्ट का एक बड़ा हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट से होकर जाता है। US और ईरान के बीच चल रहे झगड़े ने इस रास्ते पर जहाजों का आना-जाना रोक दिया है। भारत, जो अपनी एनर्जी जरूरतों के लिए इस इलाके पर बहुत ज्यादा निर्भर है, अब रूस और US जैसे दूसरे देशों से विकल्प ढूंढ रहा है।