30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटना NEET छात्रा केस में बड़ा एक्शन: FIR के बाद पूर्व IPS के घर छापा, हाई-प्रोफाइल जांच से मचा हड़कंप

अमिताभ दास के द्वारा चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ कथित रेप और हत्या मामले में कई गंभीर आरोप लगाए थे।
2 min read
Google source verification

अमिताभ दास

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ कथित रेप के बाद मौत मामले में पटना पुलिस ने शुक्रवार को कड़ा एक्शन लेते हुए पूर्व आईपीएस ऑफिसर अमिताभ दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद उनके पाटलिपुत्र स्थित घर पर छापेमारी की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अमिताभ दास की ओर से नीट छात्रा की मौत से जुड़े मामले में कई गंभीर और भ्रामक आरोप लगाए थे। पटना पुलिस ने इसको लेकर उनके खिलाफ पहले चित्रगुप्त नगर थाना में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया और फिर उनके घर पर छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।

कई गंभीर आरोप लगाए थे

पटना पुलिस ने अमिताभ दास के द्वारा चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ कथित रेप और हत्या मामले में कई गंभीर आरोप लगाए थे। अमिताभ दास ने कई बड़े राजनेताओं के बेटे का नाम लेकर कई गंभीर आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने इसपर संज्ञान लेते इसकी जांच के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस दौरान मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाने की कोशिश की गई है।

CBI ने FIR दर्ज शुरू की जांच

NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI ने शुक्रवार से अपनी जांच शुरू कर दी है। गुरूवार को इस मामले में सीबीआई ने FIR दर्ज किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने इस केस को 7S/26 नंबर के तहत दर्ज किया है। एफआईआर में कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीबीआई ने अपनी जांच शुरू की है। इस जांच से जुड़ी सभी फाइलकों को CBI की टीम पटना से दिल्ली लेकर गई है। इस घटना को लेकर भारी हंगामे के बाद मामला CBI को सौंपा गया था। विवाद बढ़ने पर और पीड़िता के परिजनों की मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जांच CBI से करने का सिफारिश की थी।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग