14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कलियुग का अभिमन्यु हूं… एक-एक को जमीन में …’, डॉ. प्रभात मेमोरियल अस्‍पताल के CMD के बयान से मचा बवाल

पटना गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में विवादों में घिरे प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के CMD डॉ. सतीश सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डॉ. सतीश सिंह खुद को “कलियुग का अभिमन्यु” बताते हुए नजर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

डॉ. सतीश स‍िंह । फोटो- सोशल मीडिया

पटना शंभु गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में विवादों में डॉ. प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. सतीश सिंह का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वो खुद को “कलियुग का अभिमन्यु” बताते हुए कह रहे हैं कि एक-एक का दरवाजा खोलूंगा। एक-एक को जमीन में गाड़ कर नेस्‍तनाबूद कर दूंगा। उन्‍होंने आगे कहा कि, आप अपनी जंदगी में गलत करने की नहीं सोचे। जो नियम है उसका पालन करें।

कानून के दायरे में रहकर काम किया है

वायरल वीडियो गणतंत्र दिवस के अवसर पर अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण के बाद का बताया जा रहा है। डॉ सतीश ध्वजारोहण के बाद अपने विचार रखते हुए ये बातें कही। अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने सबसे पहले गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हैं। इसके बाद वे कहते हैं कि जो लोग नियमों का पालन करते हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। गणतंत्र दिवस हमें सिखाता है कि यदि व्यक्ति सही है तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यदि उसने संविधान और कानून के दायरे में रहकर काम किया है तो वह दोबारा मजबूती से खड़ा होगा और आगे बढ़ेगा।

कलियुग का अभिमन्यु हूं…

उन्‍होंने आगे कहा कि मैं विश्‍वास और वादे के साथ कहता हूं कि प्रभात हॉस्‍प‍िटल ने कभी भी अपने क्‍वालिटी से कोई समझौता नहीं किया और न ही किसी के दबाव में काम किया है और न ही आगे करेगा। जिसको जितना दम लगाना है, जितनी साजिशे रचनी है रच ले, अभ‍िमन्‍यू हूं कलियुग का। एक-एक का दरवाजा खोलूंगा। एक-एक को जमीन में गाड़ कर नेस्‍तनाबूद कर दूंगा। उन्‍होंने कहा कि, आप अपनी जंदगी में गलत करने की न सोचे। जो रूल है उसका पालन करें।