
पटना पुलिस
Patna Encounter अपराध की बढ़ती घटना पर ब्रेक लगाने के उदेश्य से पटना पुलिस की ओर से बुधवार को ऑपरेशन लंगड़ा शुरु की गई है। ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पटना पुलिस अब गोली का जवाब गोली से देगी। इसकी एक बनागी बुधवार को पटना मरीन ड्राइव पर देखने को मिली। बुधवार को पटना के मरीन ड्राइव पर अपराधियों की ओर से पुलिस पर फायरिंग की गई। बिहार एसटीएफ की ओर से इसको लेकर जवावी कार्रवाई की गई। जिसमें कुख्यात अपराधी मोहम्मद राजा जख्मी हो गया। पुलिस के अनुसार मरीन ड्राइव पर दोनों ओर से सात राउंड फायरिंग की गई थी। मोहम्मद राजा को पटना पुलिस को पिछले कई दिनों से तलाश थी।
कुख्यात अपराधी मोहम्मद राजा पर हत्या के दो मामले दर्ज हैं। पटना पुलिस मोहम्द राजा को पिछले कई माह से खोज रही थी। पटना पुलिस के अनुसार मोहम्मद राजा ने हाल ही में अपना एक गैंग बना लिया था। अपने गैंग के सदस्यों को महीन पर वेतन के रूप में पैसा दिया करता था। यही कारण था कि इसके गैंग में कई युवा शामिल होने लगे थे। पुलिस इसको लेकर मोहम्मद राजा पिछले कई दिनों से खोज रही थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पटना पुलिस का प्रयास था कि मोहम्मद राजा का आतंक कायम हो इससे पहले उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। पटना पुलिस को आज इसमें सफलता मिल गई। हाल के दिनों में बढ़ते अपराध से पटना पुलिस का मनोबल गिरता जा रहा था। इस घटना के बाद पटना पुलिस एक बार फिर चार्ज हो गई है।
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने घटना के संबंध में बताया कि एसटीएफ की टीम दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लेकर जा रही थी, टीम जेपी सेतु पर पहुंचते ही मोहम्मद राजा ने एसटीएफ पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में एसटीएफ की ओर से भी गोली चलायी गई? जिसमें अपराधी मोहम्मद राजा जख्मी हो गया। अपराधी मोहम्मद राजा हत्या के दो मामलों का आरोपी है। अपराधी और पुलिस के बीच हुई इस एनकाउंटर में एसटीएफ के भी दो जवान जख्मी हुए हैं। एसएसपी के अनुसार अपराधी की तरफ से दो से तीन राउंड फायरिंग की गई थी। जबकि पुलिस की ओर से चार राउंड फायरिंग की गई है।
Updated on:
26 Jun 2025 12:00 am
Published on:
25 Jun 2025 11:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
