22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना में पुलिस-क्रिमिनल आमने-सामने, ज्वेलरी लूटकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में जख्मी

रविवार को पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के धन कॉलोनी चौराहा स्थित श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई लूटकांड में शामिल मुख्य आरोपी दिलीप पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

पटना में एनकाउंटर

पटना से सटे फुलवारीशरीफ में 19 अप्रैल को हुए आभूषण लूटकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। घायल आरोपी की पहचान दिलीप के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर दिलीप को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दिलीप ने पुलिस को यह भी बताया कि इस वारदात में कुल चार अपराधी शामिल थे और वह इस लूटकांड का मुख्य आरोपी है।

लूटकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल

एसएसपी के अनुसार, लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने के बाद पुलिस दिलीप को घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए साथ लेकर गई थी। इसी दौरान दिलीप ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली दिलीप के पैर में लग गई और वह घायल हो गया। घायल दिलीप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

ज्वेलरी लूटकांड : पुलिस की कार्रवाई तेज

रविवार को हथियारबंद अपराधियों ने रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के धन कॉलोनी चौराहा स्थित श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे। घटना के बाद पुलिस ने दावा किया था कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ को भी लगाया गया है। मंगलवार को इस अभियान में डायल-100 की टीम को भी शामिल किया गया।