23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटना पुलिस ने गूगल मैप की सहायता से सुलझाया अपहरण का मामला, पीड़ित को छुडवाकर, आरोपी को किया गिरफ्तार

तकनीक का सहारा लेकर क्राइम कैसे कंट्रोल किया जा सकता है इसका अनोखा उदाहरण पेश किया है पटना पुलिस ने जिन्होंने...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 1 May 2018, 3:49 PM IST

google map

google map

(पटना): तकनीक का सहारा लेकर क्राइम कैसे कंट्रोल किया जा सकता है इसका अनोखा उदाहरण पेश किया है पटना पुलिस ने जिन्होंने गूगल मैप की सहायता से 10 दिन से बंधक बनाए गए पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति को मुक्त करवाया और अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया है।

अपहरण के मामले केवल जमीनी पर जांच पड़ताल कर सुलझाया जा सकता है ऐसा नहीं है नवीन तकनीक का प्रयोग कर भी इन मामलों को सुलझाया सकता है यह सिद्ध कर दिखाया पटना पुलिस ने जिन्होंने गूगल मैप की मदद से अपहरण का एक ताजा मामला सुलझाया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिला निवासी उपेन घोष जो की रेडियेशन कंपनी में काम करते है। उनका संपर्क पटना निवासी अरुण कुमार से हुआ। दोनों के बीच रेडियेशन प्लांट स्थापित करने को लेकर 2 लाख रूपए की लेन देन हुई। बाद में यह मामला उलझ गया और अरूण ने उपेन को अगवा कर बंधक बना लिया।

गूगल मैप से लगाया आरोपी के घर का पता

पिता के घर नहीं पहुंचने पर पीड़ित उपेन की पुत्री ने कोतवाली थाना पुलिस को फोन कर इस संबध में जानकारी दी। जीसके बाद कोतवाली थाना पुलिस हरकत में आ गई और तुरंत कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस बार नई तकनीक का सहारा ले गूगल मैप की सहायता से आरोपी अरूण के घर का पता लगाकर उपेन को वहां से मुक्त करवाया। साथ ही पुलिस ने आरोपी अरूण को जक्‍कनपुर थाने के मारूतीनगर से गिरफ्तार किया है। पीड़ित के शरीर पर कई चोट के निशान भी पाए गए है। जिससे पता चलता है कि आरोपी ने उपेन के साथ मारपीट की। पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े:पीएम मोदी का राहुल पर पलटवार: कांग्रेस अध्‍यक्ष नामदार हैं, कामगार की चिंता नहीं
यह भी पढ़े:झारखंडः एम्स से रांची के रिम्स पहुंचे लालू, रेलवे स्‍टेशन छावनी में तब्‍दील

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग