2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patna Mausam Update: पटना में टूटा 28 साल पुराना रिकॉर्ड, 24 घंटे की बारिश में पटना हो गया पानी- पानी

पटना में जल जमाव को लेकर नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने मंगलवार को समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 30 Jul 2025, 8:10 AM IST

Patna Heavy Rain

Patna waterlogged after 24 hours of rain. Photo: Patrika

Patna Mausam Update राजधानी पटना में बारिश का पिछले 28 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश के कारण राजधानी जलमग्न हो गई है। झमाझम हो बारिश के कारण पटना के कई इलाके बरसाती पानी में डूब गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के भीतर शहर में 175 मिलीमीटर पानी गिरा। साल 1997 के बाद पहली बार एक दिन में इतनी बारिश हुई है। मंगलवार को भी राजधानी के निचले इलाकों में जलजमाव जैसी स्थिति रही।

28 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे अर्थात 29 जुलाई तक पटना में 175.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे पहले 30 जून 1997 को 24 घंटे के दौरान 181.1 मिलीमीटर बारिश हुई थी। मंगलवार को भी पटना के कई इलाकों में हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को 3.3 मिमी बारिश हुई।

कैसा रहा पटना का तापमान

बारिश के कारण पटना का अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इसी प्रकार से न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राजधानी का अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी पटना में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले के एक या दो स्थानों पर बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मंत्री ने किया निरीक्षण

मंगलवार को बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा पटना में जलजमाव दूर करने के उपायों की समीक्षा किया। इसके साथ ही पदाधिकारियों को निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निचले इलाकों से जलनिकासी के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किया जाए। आसपास के निकायों से मोटर पंप मंगाएं। जरूरत पड़ने पर दूसरे विभागों के विशेषज्ञों और अभियंताओं की मदद लें। जहां जलजमाव की समस्या ज्यादा है, वहां एक-एक अधिकारी तैनात करें।