2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Kisan 20th Installment: 20वीं किस्त की तारीख तय, पीएम मोदी इस दिन किसानों के अकाउंट में डालेंगे 2000 रुपये

PM Kisan 20th Installment प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त 2025 को जारी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इसे वाराणसी से वर्चुअली लॉन्च करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 30 Jul 2025, 9:11 AM IST

Revenue campaign indore Collector Ashish Singh

Revenue campaign indore Collector Ashish Singh (Photo source: Creative)

PM Kisan 20th Installment प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। पीएम मोदी 2 अगस्त को किसानों के अकाउंट में 2000 रुपये डालेंगे। कृषि मंत्रालय के अनुसार, 2 अगस्त 2025 को यह किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जारी करेंगे।

सीधे बैंक खातों में पहुंचेगी धनराशि

इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को 2-2 हजार रुपये की राशि दी जाती है। जो कि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। 2 अगस्त को इस वर्चुअल कार्यक्रम से देशभर के लाखों किसान जुड़ेंगे। सरकारी अनुमान के अनुसार, इस बार भी लगभग 9.3 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। किस्त जारी होने के तुरंत बाद लाभार्थियों को एसएमएस अलर्ट के जरिए इसकी जानकारी दी जाती है।

अब तक कितनी किस्तें जारी हुईं?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। ये राशि तीन किस्तों में उनके खाते में भेज दिए जाते हैं। केंद्र सरकार की ओर से अब तक 19 किस्तें किसानों को दे चुकी है। 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी की जाएगी। प्रत्येक चार महीने में लाभार्थियों को यह धनराशि भेज दी जाती है।

ई-केवाईसी और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन जरूरी

इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जिन्होंने समय पर ई-केवाईसी और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा कर लिया है। जिनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है या जिनके रिकॉर्ड अधूरे हैं, वैसे किसानों को केंद्र सरकार की ओर से इस बार भी किस्त नहीं दिए जायेंगे। इसको लेकर सरकार की ओर से बार-बार यह अपील किया गया है कि पात्र किसान जल्द से जल्द अपना विवरण अपडेट करवा लें।

क्यों खास है PM-Kisan की 20वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का किसान काफी समय से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि ये राशि किसानों को न सिर्फ सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद सुनिश्चित करती है, बल्कि खेती की लागत और घरेलू जरूरतों को भी पूरा करने में भी अहम भूमिका निभाती है। 19 किस्तों में लगभग 9.8 करोड़ किसानों को लाभ मिला है। 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं एक विशेष कार्यक्रम में ऑनलाइन बटन दबाकर यह राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। पारदर्शिता और गड़बड़ी से बचाव के लिए ई-केवाईसी और आधार-बैंक खाता लिंकिंग को अनिवार्य किया गया है। जिससे यह सहायता सही लाभार्थियों तक पहुंचे।

कैसे चेक करें बैलेंस?

पीएम किसान की 20वीं किस्त आपके खाते में आई या नहीं, यह जानने के लिए pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं, फिर आप Beneficiary Status पर क्लिक करें, इसके बाद आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर डालें और Get Data पर क्लिक करें। स्क्रीन पर किस्त का स्टेटस दिखने लगेगा।