7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Kisan 24th Installment Date: 24वीं किस्त की संभावित तारीख आई सामने, जानें कब खाते में आयेंगे पैसे

PM Kisan 24th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार शारदीय नवरात्रि और दशहरे के आसपास अगली किस्त जारी कर सकती है।
2 min read
Google source verification
PM Kisan Yojana Installment News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को 5 साल के लिए आगे बढ़ाया। (फाइल फोटो:पत्रिका)

PM Kisan 24th Installment Date:बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 24वीं किस्त को लेकर संभावित तारीख सामने आई है। योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को किसानों के बैंक खातों में भेजी गई थी। अब केंद्र सरकार 24वीं किस्त जारी करने की तैयारी में जुटी है।

सूत्रों के अनुसार, सरकार शारदीय नवरात्रि के आसपास 24वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर कर सकती है। पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को आमतौर पर हर चार महीने में किस्त जारी की जाती है। बिहार के 73.34 लाख से अधिक पात्र किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। सरकार डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से 2,000 रुपये की किस्त सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजती है।

दशहरे पर आएगी PM किसान की 24वीं किस्त?

शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से हो रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार बिहार समेत देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 24वीं किस्त दशहरे के उपहार के रूप में जारी कर सकती है।

केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है।

किनको मिलता है यह राशि?

सरकार इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में प्रदान करती है। यानी प्रत्येक किस्त में 2,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजे जाते हैं।

योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है, जिनकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिनका बैंक खाता आधार (UID) से लिंक है और जिनके भूमि संबंधी रिकॉर्ड PM Kisan पोर्टल पर सत्यापित एवं पंजीकृत हैं।