
बिहार बंद को लेकर सड़क पर उतरी बीजेपी महिला मोर्चा । फोटो- पत्रिका
Bihar Bandh प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने को लेकर गुरुवार यानी आज NDA ने बिहार बंद किया गया है। पटना में बंद को सफल बनाने की जिम्मेवारी महिला मोर्चा को दी गई है। इसको लेकर महिला कर्याकर्ता सड़क पर उतर गई हैं। वे दुकानों को बंद करवा रही हैं। हालांकि, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। बंद को देखते हुए कुछ स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। सुबह 7 से दिन के 1 बजे तक बिहार बंद रहेगा।
पटना में बंद समर्थक सड़क पर उतर गए हैं। पटना के आयकर चौराहे पर खुद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सांसद रवि शंकर प्रसाद प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर , सगुना मोड़ पर बंद समर्थक कार्यकर्ता आगजनी कर अपना विरोध व्यक्त कर रहे हैं। बिहटा में बीजेपी नेताओं ने सड़क जाम कर दिया है। छात्रों को लाने जा रही स्कूल बस को वापस लौटा दिया। डाकबंगला चौराहे को कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कर दिया है।
एनडीए के नेताओं ने कहा कि की राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के लोग देश के प्रधानमंत्री की स्वगीर्य माताजी को भरे मंच से अपशब्द और गाली दिया है। हम लोग इसे सहन नहीं करेंगे। हम लोग इस पीएम मोदी की मां को गाली देने पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी की मांग करते हैं। एनडीए के कार्यकर्ता जुलुस निकाल कर पूरा शहर बंद करवा रहे हैं। हम लोग किसी की मां के गाली को सहन नहीं करेंगाे। एनडीए के कार्यकर्ता 'राहुल तेजस्वी मुरादाबाद', 'हिंदुस्तान नहीं सहेगा अपमान', 'राहुल तेजस्वी सरेआम माफी मांगो' के नारे लगाते दिखे।
सीवान में 'बिहार बंद' को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सीवान में बबुनिया मोड़, गोपालगंज मोड़ और रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़कों को ट्रकों और अन्य वाहनों से जाम कर दिया गया। प्रदर्शनकारी "मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार" लिखी तख्तियां लिए हुए हैं। बंद से आम जनता को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता बेगूसराय में बंद कराने के लिए खुद सड़क पर उतरे हैं। मंत्री खुद सड़क और दुकानें बंद करवाते नजर आए।
इधर, स्थानीय लोगों इस बंद पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बेरोजगारी और उद्योगों की कमी जैसे गंभीर मुद्दों पर अगर इस तरह का बंद होता तो ज्यादा फायदेमंद होता। स्थानीय लोगों का कहना था कि पिछले 15 सालों में बिहार में भाजपा की सहभागिता वाली सरकार होने के बावजूद कोई बड़ा उद्योग या चीनी मिल स्थापित नहीं हुआ। सीवान सहित बिहार में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, जिसके चलते लाखों लोग पलायन कर रहे हैं जनता ने नेताओं से मांग की कि वे बेरोजगारी और औद्योगिक विकास जैसे मुद्दों पर ध्यान दें और इसके लिए जनता से माफी मांगें।
Updated on:
4 Sep 2025, 10:39 AM IST
Published on:
4 Sep 2025, 8:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.