PM Modi Bihar Visit ये बाबा साहेब की तस्वीर पैरों में रखते हैं और मैं दिल में, बिहार में सौगतों की बारिश करने के बाद बोले पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के सीवान में पीएम मोदी ने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि RJD के लोग बाबा साहेब की तस्वीर को अपने पैरों में रखते हैं, जबकि मैं उन्हें दिल में रखता हूं। लालू प्रसाद पर हमला करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में मैंने देखा कि पोस्टर लगे हैं कि बाबा साहेब का अपमान करने वाले माफी मांगे। लेकिन, आरजेडी के लोग माफी नहीं मांगेंगे। क्योंकि इनके मन में दलित, महादलित, पिछड़े और अति पिछड़े के लिए कोई सम्मान नहीं।