2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JDU में निशांत की एंट्री और RCP सिंह की वापसी तय? पटना ऑफिस के बाहर समर्थन में लगे पोस्टर

Bihar Politics: पटना में JDU ऑफिस के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। उस पर लिखा है, "RCP सिंह जी और निशांत कुमार जी का JDU परिवार में हार्दिक स्वागत है।" जिसके बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि दोनों जल्द ही JDU में शामिल होने वाले हैं।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jan 16, 2026

bihar politics

जदयू ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर (फोटो-पत्रिका)

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक और बड़े फेरबदल की संभावना दिख रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह की संभावित वापसी और CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री जल्द हो सकती है। पटना में JDU ऑफिस के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसने इन अटकलों को और हवा दे दी है।

पोस्टरों पर लिखा -JDU परिवार में हार्दिक स्वागत

शुक्रवार को राजधानी पटना में JDU ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाए गए, जिन पर लिखा था, "वरिष्ठ नेता माननीय RCP सिंह जी और बड़े भाई इंजीनियर निशांत कुमार जी का JDU परिवार में हार्दिक स्वागत है।" ये पोस्टर युवा नेता प्रिंस राज और आलोक गौतम ने लगाए थे। इसके बाद पार्टी ऑफिस, मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि न सिर्फ RCP सिंह बल्कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की भी पार्टी में एंट्री लगभग तय है।

ललन सिंह की वापसी के बाद घोषणा की संभावना

पार्टी सूत्रों का कहना है कि RCP सिंह की वापसी की औपचारिक घोषणा केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​लालन सिंह के इजराइल दौरे से लौटने के बाद की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, संगठन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और टॉप लीडरशिप से 'नो ऑबजेक्शन' मिल चुका है। जिसके बाद ही जदयू कार्यालय के बाहर ये पोस्टर लगाए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह फिलहाल इजराइल में हो रहे तीन दिवसीय 'ब्लू फूड सिक्योरिटी: सी द फ्यूचर' समिट में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरे के दौरान भारत और इजराइल के बीच मत्स्य पालन और एक्वाकल्चर सहयोग पर कई समझौते हुए हैं। माना जा रहा है कि पटना लौटने के तुरंत बाद RCP सिंह की JDU में वापसी की घोषणा सार्वजनिक की जा सकती है।

श्याम रजक का खुला समर्थन

पहले जहां RCP सिंह की वापसी को लेकर JDU के अंदर विरोध की आवजें उठ रही थीं, वो अब लगभग पूरी तरह से शांत हो गई हैं। जदयू के वरिष्ठ विधायक श्याम रजक ने भी हाल ही में एक दही-चूड़ा भोज के दौरान कहा था कि JDU RCP सिंह का घर है और वह कभी भी लौट सकते हैं, उनका स्वागत है।

RCP सिंह की जदयू में वापसी की चर्चा क्यों?

पिछले कुछ दिनों में RCP सिंह के बयानों और व्यवहार में भी साफ बदलाव देखा गया है। पटना के पटेल भवन में हाल ही में हुए चूड़ा-दही भोज के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार मेरे लिए एक अभिभावक की तरह हैं। बिहार के विकास में उनका योगदान ऐतिहासिक है। हमने 25 साल साथ काम किया है, नीतीश कुमार को मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता।" उनके इसी बयान के बाद जदयू में उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई।

Story Loader