1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व MLC का बेटा पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बना साइको किलर, कर चुका है 20 मर्डर

बिहार में वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के हरपुरबेलवा इलाके से पुलिस ने लगभग 20 हत्या के आरोपी साइको किलर अविनाश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

pawan kumar pandey

•

Updated: 25 Jul 2016, 4:55 PM IST

बिहार में वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के हरपुरबेलवा इलाके से पुलिस ने लगभग 20 हत्या के आरोपी साइको किलर अविनाश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि हरपुरबेलवा इलाके में स्थित सेन्ट्रल बैंक की शाखा के मुख्य गेट का शटर काटते हुए कल देर रात अविनाश को गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही अविनाश के तीन अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार अविनाश के खिलाफ राजधानी पटना में विभिन्न थानों में हत्या के करीब 20 मामले दर्ज हैं और उसने ये सभी हत्याएं पिछले चार वर्षो में की हैं। श्री कुमार ने बताया कि अविनाश के पिता पूर्व विधान पार्षद ललन श्रीवास्तव हैं जिनकी हत्या कर दी गयी थी।

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ही अविनाश सीरियल किलर बन गया और पिछले चार सालों में हत्या की करीब बीस घटनाओं को अंजाम दे डाला। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान अविनाश के पास से एक नौ एमएम की पिस्तौल, कुछ कारतूस मिले हैं।

(DEMO PIC)