14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राघोपुर नाव हादसे पर चिराग पासवान भावुक, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Raghopur Boat Accident: बिहार के राघोपुर में नाव पलटने की घटना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दुख जताया। उन्होंने पीड़ित परिवारों की मदद और घायलों के बेहतर इलाज का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि हादसे में प्रशासनिक लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Imran Ansari

•

Oct 14, 2026

Raghopur Boat Accident

राघोपुर नाव हादसे पर चिराग पासवान भावुक, फोटो सोर्स- ANI

Boat Accident Bihar: बिहार के राघोपुर में नाव पलटने की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद हृदयविदारक है और इसकी तस्वीरें देखकर मन विचलित हो जाता है। हादसे में छोटे-छोटे बच्चों की जान जाने से हर कोई दुखी है। चिराग पासवान ने कहा कि वह खुद घटनास्थल पर जा रहे हैं, ताकि प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी मदद की जा सके और हादसे में बचे लोगों के इलाज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

मीडिया से मुखातिब होते हुए चिराग ने कहा कि जिन लोगों की जान चली गई, उन्हें वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देना और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराना जरूरी है। इसके साथ ही बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इसकी सूचना दी थी। प्रधानमंत्री ने भी इस दुखद घटना पर शोक जताया है।

प्रशासनिक लापरवाही मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हादसे के लिए जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चिराग पासवान ने कहा कि यदि घटना के पीछे प्रशासनिक लापरवाही सामने आती है, तो बिहार सरकार और मुख्यमंत्री जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सबसे कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर चुनौती है और इस समय सबसे जरूरी है कि पीड़ित परिवारों को सहायता मिले तथा हादसे में बचे लोगों के इलाज में कोई कमी न रहे।

नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत

बता दें कि बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में नाव पलटने की दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। इस दुर्घटना में कम से कम 13 बच्चों की मौत हो गई, जिससे प्रभावित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपनों को खोने वाले परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और लोग मृतकों को अंतिम विदाई दे रहे हैं।