27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामनवमी पर बड़ा हादसा: वैशाली में गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के 5 लोग बहे, 3 के डूबने की आशंका

बिहार में रामनवमी के अवसर पर गंगा स्नान करने गए एक ही परिवार के पांच लोग डूबने लगे। इनमें से दो लोगों को बचा लिया गया है, जबकि तीन लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: किशोर समेत दो की तालाब में डूबने से मौत, गांवों में पसरा मातम

बिहार में रामनवमी के अवसर पर गंगा स्नान करने गए एक ही परिवार के तीन लोगों के डूबने की सूचना है। यह घटना वैशाली जिले के महनार अनुमंडल के देसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गनियारी घाट की बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। डूबने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरा परिवार गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान परिवार की एक महिला अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए परिवार के चार अन्य सदस्य एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नदी में उतर गए, लेकिन गंगा की गहराई और तेज बहाव के कारण सभी पांचों लोग डूबने लगे।

स्थानीय ग्रामीणों ने यह देखते ही पानी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, अब तक तीन लोगों का कोई पता नहीं चल सका है। लापता लोगों में 16 वर्षीय किशोरी, एक महिला और एक छोटी बच्ची शामिल हैं, जिनके डूबने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक एनडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची है।