10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहिणी आचार्य ने BJP को बताया ‘बड़ी बदचलन पार्टी’, कहा- महिलाओं को भोग की वस्तु मानने वाली जमात है भाजपा

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पे एक पोस्ट कर भाजपा नेताओं के चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बीजेपी को बड़ी बदचलन पार्टी बताया है। 
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Anand Shekhar

•

Mar 27, 2026

rohini acharya in jamui case row

रोहिणी आचार्य (rohini acharya FB)

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने केंद्र सरकार और बिहार की सत्ताधारी पार्टी, BJP के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, उन्होंने BJP को लेकर विवादित टिप्पणी की। रोहिणी ने महिलाओं के सम्मान और सुशासन का दावा करने वाली बीजेपी को 'बड़ी बदचलन पार्टी (BBP)' बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP नेता महिलाओं को केवल 'भोग की वस्तु' के रूप में देखते हैं और पार्टी के लोग यौन शोषण के गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं।

BJP महिलाओं को भोग की वस्तु मानती है

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) का नाम बदलकर 'बड़ी बदचलन पार्टी (BBP)' कर देना चाहिए। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा, 'महिलाओं को भोग की वस्तु मानने और समझने वाली विचारधारा का अनुसरण करने वाली जमात बीजेपी ऊपर से लेकर नीचे तक यौनचारियों से पटी पड़ी है। ऐसे दर्जनों चर्चित मामले हैं जो बताते हैं कि इनके चेहरे यौनाचार में लिप्त रहे हैं।'

रोहिणी ने आगे लिखा, 'अब ये बात साबित हो चुकी है कि महिलाओं को भोग की वस्तु मानने - समझने वाली विचारधारा का अनुसरण करने वाली जमात बीजेपी ऊपर से लेकर नीचे तक यौनचारियों से पटी पड़ी है।'

रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री को भी बनाया निशाना

रोहिणी आचार्य ने अपने आरोपों का मुख्य निशाना सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाया। उन्होंने लिखा कि यह चिंता का विषय है कि अब प्रधानमंत्री पर ही गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। BJP के पूर्व नेता सुब्रमण्यम स्वामी और मधु किश्वर का हवाला देते हुए, रोहिणी ने बताया कि ये आरोप विपक्ष द्वारा नहीं, बल्कि BJP के अपने ही लोगों द्वारा लगाए जा रहे हैं।

दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है

प्रधानमंत्री और BJP प्रवक्ताओं की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए, रोहिणी आचार्य ने पूछा कि जो लोग नैतिकता और मूल्यों पर झूठे उपदेश देते हैं, वे अब चुप क्यों हैं। तंज कसते हुए उन्होंने लिखा, 'भाजपा के भोंपू की तरह बजने वाले प्रवक्ताओं की चुप्पी ही बताती है कि आरोप बेबुनियाद नहीं हैं। यहाँ दाल में काला नहीं है, बल्कि पूरी दाल ही काली प्रतीत होती है।'

वीडियो भी पोस्ट किया

अपनी पोस्ट के साथ, रोहिणी आचार्य ने एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में, बॉबी नाम की एक महिला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, RSS प्रमुख (सरसंघचालक) डॉ. मोहन भागवत और BJP नेताओं नितिन गडकरी तथा विजय गोयल का नाम लेकर गंभीर आरोप लगा रही है।