19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लालू जी मेंटली गड़बड़ा गए हैं, तेजस्वी यादव विदेश भागल रहता है, राबड़ी आवस और सुरक्षा पर RJD और सरकार आमने -सामने

राबड़ी आवास और लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती को लेकर विवाद तेज हो गया है। लालू प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई नीतीश कुमार के इशारे पर की जा रही है। इसके जवाब में जदयू नेताओं ने पलटवार किया है।

2 min read
Google source verification
lalu prasad yadav

लालू प्रसाद

राबड़ी आवास और लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। यह मामला तब और चर्चा में आ गया जब लालू प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई नीतीश कुमार के इशारे पर की जा रही है। लालू प्रसाद के इस बयान के बाद जदयू नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जदयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि “लालू जी मानसिक रूप से असंतुलित हो गए हैं। जब तक नीतीश कुमार सत्ता में थे, तब तक आप राबड़ी आवास में रहे। अब जब सरकार ने आपको एक अलग और व्यवस्थित आवास दिया है, तो आप अनावश्यक दबाव बना रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि यह सब नीतीश कुमार करवा रहे हैं।”

विदेश भागल रहता है

इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ‘सरकारी खजाना खाली’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि वे जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का खजाना पूरी तरह सुरक्षित है और किसी प्रकार का संकट नहीं है। बिजेंद्र यादव ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने ही तेजस्वी यादव को दो बार उपमुख्यमंत्री बनाया, लेकिन वे अक्सर विदेश यात्रा पर चले जाते थे और कामकाज पर ध्यान नहीं देते थे।

लालू यादव का आरोप, जदयू का पलटवार

दरअसल, राबड़ी आवास और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “हां, हमारी सुरक्षा हटा ली गई है। यह सब कुछ नीतीश कुमार करवा रहे हैं।” इससे पहले सिंगापुर से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर राबड़ी आवास और सुरक्षा से जुड़े सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा था कि “सब पागल हो गए हैं, घृणा फैला रहे हैं। मुझे उनसे कोई फर्क नहीं पड़ता।” इस मामले पर राबड़ी देवी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए सम्राट चौधरी पर तंज कसा था।

सुरक्षा और आवास पर टकराव

उन्होंने कहा था कि वे बदला ले रहे हैं और कहा कि “हम बंगला खाली नहीं करेंगे, अगर खाली कराना है तो पुलिस भेजकर सम्राट चौधरी खुद खाली करवा लें।” इसी विवाद पर जदयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुरक्षा और आवास से जुड़े सभी निर्णय सुरक्षा समिति और पुलिस विभाग द्वारा लिए जाते हैं। इसमें किसी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होता है।