(बिहार/पटना): बिहार विधानपरिषद की 11 सीटों के लिए आगामी 26 अप्रैल को चुनाव होने वाले है। इस चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी रणनीति तय कर अपने उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए है। इस सूची में राबड़ी देवी, रामचंद्र पूर्वे, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के पुत्र संतोष कुमार मांझी और सैयद मोहसिन खुर्शीद का नाम शामिल हैं।