प्राप्त जानकारी के अनुसार बुद्धवार देर रात दर्जन भर अपराधियों ने सरायरंजन थाने के नरगोभी मठ पर धावा बोल दिया। लुटेरों ने सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लिया और रामजानकी की सोने की दो मूर्तियों समेत चौदह मूर्तियां लूट लीं। लूटी गई मूर्तियों में राम,जानकी,लक्ष्मण और हनुमान समेत अष्टधातु की बारह मूर्तियां भी शामिल थीं। मठ से मूर्तियां चोरी होने के बाद क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त हैं ।