गोयल परिवार ने कंपनी की पूरी कमाई की जानकारी नहीं दी
कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीयूष गोयल परिवार पर आरोप लगाया कि उनकी कंपनी एडवटाइजर्स प्राईवेट लिमिटेड ने 2005-06 में अपना कुल मुनाफा 30 करोड़ रुपए दिखाया था। इस दौरान पेडअप कैपिटल एक लाख रुपए थी, लेकिन अब यह 3000 गुना बढ़ गई है। उनका यह भी कहना है कि गोयल की पत्नी सीमा इंटरकॉन एडवाइजर्स कंपनी की मालकिन हैं। 13 मई 2014 को इस कंपनी से इस्तीफा देने से पहले तक पीयूष गोयल भी इस कंपनी से जुड़े थे। इस दरमियान उन्होंने अपने सारे शेयर्स अपनी पत्नी को ट्रांसफर कर दिए। खेड़ा का आरोप है कि गोयल परिवार ने अपनी कंपनी की कमाई की पूरी जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कंपनी की कमाई का जरिया कंसल्टेंसी फीस, शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन और प्रॉफिट ऑन फ्यूचर एंड ऑप्शंस बताया है, लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी है।