14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 सालों में 90 से ज्यादा पेपर लीक, फिर भी PM क्यों हैं चुप? NEET स्कैम पर रोहिणी आचार्य का सवाल

Rohini Acharya on NEET Paper Leak: नीट परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक पर रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री परीक्षा पर चर्चा करते हैं, लेकिन पेपर लीक पर चर्चा से क्यों बच रहे हैं। 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

May 14, 2026

Rohini acharya on neet paper leak

NEET पेपर लीक पर रोहिणी आचर्या ने PM से पूछा सवाल

Rohini Acharya on NEET Paper Leak: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 रद्द होने पर सियासत गरमा गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा किया है। रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर प्रधानमंत्री से पूछा है कि क्या कभी पेपर लीक पर भी बोलेंगे प्रधानमंत्री? जो पीएम परीक्षा पर चर्चा करते हैं, वे पेपर लीक जैसे गंभीर संकट पर बात करने से क्यों कतरा रहे हैं?

परीक्षा पर चर्चा तो पेपर लीक पर चुप्पी क्यों?

रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रमों पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी हमेशा चर्चा करने के लिए मौका और मुद्दा ढूंढने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने लिखा, 'अभी मौका भी मुफीद है और मुद्दा भी देश के युवाओं के भविष्य से सीधे तौर पर जुड़ा है। ऐसे में काश प्रधानमंत्री जी कभी पेपर लीक पर भी एक चर्चा कर लेते या फिर अपने अगले मन की बात में पेपर लीक से लाखों छात्रों के भविष्य पर मंडराते संकट की बात करते।'

12 सालों के शासन में 90+ पेपर लीक का आरोप

रोहिणी ने अपने पोस्ट में दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 सालों के एनडीए के शासनकाल में देश में 90 से अधिक बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि क्या सबसे बड़ी युवा आबादी वाले देश में युवाओं के भविष्य के साथ होता यह निरंतर खिलवाड़ उनके लिए कोई अहमियत नहीं रखता? रोहिणी ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी संख्या में पेपर लीक होना सरकार की विफलता का प्रमाण है।

क्या सरकारी सरपरस्ती में फल-फूल रहा है गोरखधंधा?

रोहिणी आचार्य ने पेपर लीक माफियाओं और सरकार के बीच साठगांठ का अंदेशा जताते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पूछा, 'कहीं ऐसा तो नहीं कि पेपर लीक का यह गोरखधंधा आपकी जानकारी में, आपकी ही सहमति से और आपकी ही सरकार की सरपरस्ती में परवान चढ़ रहा है?' उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री को इस गोरखधंधे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

CBI कर रही पेपर लीक की जांच

गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट परीक्षा को पेपर लीक के पुख्ता सबूत मिलने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रद्द कर दिया है। मामला अब CBI को सौंप दिया गया है। राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में पुलिस ने कई ऐसे गेस पेपर बरामद किए हैं, जो मूल परीक्षा के प्रश्नों से हूबहू मेल खाते थे।