13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्णिया हत्याकांड: अवैध संबंधों ने ले ली पति की जान, पत्नी निकली मास्टरमाइंड

पूर्णिया में पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति गजेंद्र मंडल की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस के अनुसार, अवैध संबंध और पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। मामले को छिपाने के लिए पत्नी ने पति के लापता होने की झूठी शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Google source verification
Crime News

क्राइम न्यूज (प्रतिकात्मक फोटो)

पूर्णिया में एक महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया, ताकि किसी को इसकी भनक तक न लगे। मामले को छिपाने के लिए महिला ने पति के लापता होने की झूठी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। हालांकि, पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई, वह बेहद चौंकाने वाली थी और महिला के बयान से बिल्कुल अलग निकली। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पत्नी और उसके दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया।

एक साथ 2-2 संग पत्नी के अवैध संबंध

पुलिस के अनुसार, रंजीत गजेंद्र का पुराना मित्र था और अक्सर उससे मिलने गांव आया करता था। वहीं, सुमन गांव का ही रहने वाला था और रिश्ते में गजेंद्र का भाई लगता था। गजेंद्र के बाहर रहने के दौरान गणिता छोटे-छोटे कामों के लिए अक्सर सुमन की मदद लिया करती थी। इसी वजह से सुमन का गजेंद्र के घर लगातार आना-जाना बना रहता था। वहीं, गजेंद्र के गांव से बाहर रहने पर रंजीत भी अक्सर गणिता से मिलने पहुंच जाया करता था। इसी दौरान गणिता के रंजीत और सुमन दोनों के साथ अवैध संबंध बन गए, जिसकी भनक गजेंद्र को नहीं थी।

एसडीपीओ शैलेश प्रीतम के अनुसार, गजेंद्र परदेश में कड़ी मेहनत इसलिए कर रहा था ताकि बरसात से पहले अपने जर्जर घर को दोबारा बनवा सके। इसके लिए वह अपना खर्च बचाकर नियमित रूप से पत्नी गणिता देवी के पास पैसे भेजता था। आरोप है कि पत्नी ने अपने दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर वह सारा पैसा खर्च कर दिया। घर बनवाने की योजना लेकर जब गजेंद्र पूर्णिया लौटा तो उसे पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी मिली। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट भी हुई।

झाड़ियों में मिला था पति का शव

पुलिस के अनुसार, 5 मई को गणिता देवी ने जानकीनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने पति गजेंद्र मंडल के साथ दिबरा बाजार से गांव रमजानी लौट रही थी। इसी दौरान गांव के पास गजेंद्र ने जल्द वापस आने की बात कहकर वहां से चले गए, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच 7 मई को रमजानी से दिबरा जाने वाली नहर के किनारे झाड़ियों से एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान गजेंद्र मंडल के रूप में हुई।

पुलिस ने जब मामले की गहन जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि गजेंद्र की पत्नी गणिता देवी ने अपने दो प्रेमियों अररिया निवासी रंजीत कुमार और रमजानी, जानकीनगर निवासी सुमन कुमार के साथ मिलकर 3 मई की रात गजेंद्र मंडल की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया। पुलिस के अनुसार, किसी को शक न हो इसलिए गणिता देवी ने पति के लापता होने की झूठी कहानी गढ़ते हुए थाने में फर्जी शिकायत दर्ज कराई थी।