राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नवादा में 19 मई से 9 जून तक बीस दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में सैंकड़ों स्वयंसेवक भाग ले रहे है। इस शिविर में स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस शिविर में बीस दिन तक रहकर स्वयंसेवक संघ की कार्यप्रणाली और अनुशासन के बारे में जानेगें। दिन में दो बार संघ की शाखा लगती है। जिसमे योग ,खेल व व्यायाम के कालांश होते है। संघ की प्रार्थना के साथ शाखा का समापन्न किया जाता है। स्वयंसेवकों के बौद्धिक ज्ञान का विकास करने के लिए बौद्धिक सत्र का आयोजन किया जाता है जिनमे संघ के पदाधिकारी स्वयंसेवकों को संबोधित करते है। भागवत भी तीन दिन तक यहां रहकर स्वयंसेवकों को संबोधित करने वाले हैं।