मतदान एक हफ्ते बाद विजयापुर में 18 मई को मजदूर के घर से बिना बैटरी वाले 8 VVPAT मिले थे। इसी मामले को लेकर येदियुरप्पा ने आयोग को चिट्ठी लिखी है और चुनाव के दौरान घपला होने की आशंका जताई है। हालांकि, कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने सोमवार यह स्पष्ट कर दिया था कि मनागुली गांव से जो 8 बक्से मिले हैं, वो चुनाव आयोग के नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि जो 8 VVPAT बक्से मिले हैं, वो मशीन या कागज के बिना मिले हैं और किसी पर भी यूनिक इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग नंबर नहीं है। हालांकि, आयोग ने कहा कि इस तरह का भ्रम पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, येदियुरप्पा के हाथ से कर्नाटक की सत्ता चली गई है। जेडीएस के कुमारस्वामी बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।