एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में जी परमेश्वर ने मीडिया की खबरों पर विराम पर लगाते हुए उप मुख्यमंत्री बनने की खबरों से इनकार किया है। हालांकि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि अगर कोई दलित समुदाय से उप मुख्यमंत्री बनता है, तो यह समुदाय की भलाई के लिए बेहतर कदम होगा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों की सरकार कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत काम करेगी। इसके लिए एक सम्न्वय समिति गठित की जाएगी, जो दोनों दलों के घोषणा पत्रों की अहम घोषणाओं पर नीति-निर्देशक का काम करेगी। गौरतबल है कि पिछले कुछ दिनों से जी परमेश्वर के डिप्टी सीएम बनने की खबरें जोर-शोर से चल रही है। इतना ही नहीं जेडीएस किसी मुस्लिम को डिप्टी सीएम बनाना चाहती है। वहीं, लिंगायत समुदाय की अपनी अलग मांग। उनकी मांग है कि उनके समुदाय से किसी को डिप्टी सीएम बनाया जाए।