
बिहार सीएम सम्राट चौधरी (फोटो- Samrat Choudhary X)
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने आगे कहा कि गयाजी पिंडदान के लिए प्रसिद्ध है, और यहां अपराधियों का भी पिंडदान शुरू हो गया है। कुछ लोगों का पिंडदान पहले ही शुरू हो चुका है। सुशासन स्थापित करने के लिए बिहार में ऐसे कई अपराधियों का पिंडदान आगे भी किया जाएगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को राज्य के सभी जिलों के एसपी और डीएम के साथ बैठक में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो कि “तेरहवीं से पहले ही उनकी फोटो पर माला चढ़ जाए”, जिससे पुलिस को क्राइम कंट्रोल के लिए खुली छूट मिलने का संकेत माना जा रहा है।
सम्राट चौधरी ने यह बातें शुक्रवार को बोधगया मठ में भारतीय परंपरा में धार्मिक समन्वय विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं। इससे पहले मुख्यमंत्री गयाजी स्थित विष्णुपद मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने विष्णुपद कॉरिडोर को लेकर फल्गु नदी किनारे भ्रमण किया और अधिकारियों के साथ चर्चा की। बाद में वे सड़क मार्ग से बोधगया पहुंचे।
बोधगया में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में मठ की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के अभियान की शुरुआत यहीं से होगी। उन्होंने यह बात बोधगया मठ में शुक्रवार को भारतीय परंपरा में धार्मिक समन्वय विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।
बोधगया मठ पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की वंदना की। कार्यक्रम के दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित कई नेता उपस्थित रहे।
Updated on:
01 May 2026 09:18 pm
Published on:
01 May 2026 09:18 pm
