(सारण): सारण जिले में एक नीजी स्कूल में 10 वीं कक्षा में पढाई करने वाली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 19 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य, एक शिक्षक और दो नाबालिग छात्रों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।