24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार हुआ शर्मसार: स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, स्कूल प्रिंसिपल समेत चार गिरफ्तार

बिहार से दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शिक्षक और विद्यार्थी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है...
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Jul 06, 2018

gang rape

gang rape

(सारण): बिहार से दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शिक्षक और विद्यार्थी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। सारण जिले के एक निजी स्कूल की एक छात्रा से गैंगरेप करने के आरोप में स्कूल के प्राचार्य समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह घटना सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ इलाके के निजी स्कूल की है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने परेशान होकर अपने परिजनों को इस बारे में बताया जिसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। पीड़िता ने 18 लोगों पर गैंग रेप करने का आरोप लगाया। आरोपितों में स्कूल का प्राचार्य, दो शिक्षक व 15 छात्र शामिल है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्राचार्य , एक शिक्षक और दो नाबालिग छात्रों को गिरफ्तार किया है।


सात महिने से छात्रा के साथ हो रहा दुराचार

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिक्षक हरिकेश राय ने बताया कि पीड़िता के साथ यह कुकृत्य पीछले सात महिने से हो रहा था। आरोपी पीड़िता को धमकी देते रहे और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। पीड़िता ने इस बाबत शुक्रवार सुबह महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। इस प्राथमिकी में स्कूल के प्राचार्य दो शिक्षकों और 15 छात्रों को आरोपी बताया गया। राय के निर्देश पर सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह तथा महिला थानाधिकारी इंद्रा रानी मौके पर पंहुचे और मामले की जांच कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता 10वीं कक्षा में पढती है। पुलिस ने छपरा के सदर अस्पताल मेें पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई। बताया जा रहा है कि शनिवार के दिन कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज करवाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग