जायदाद की दो हिस्सों में रजिस्ट्री कर दी
अख्तर इमाम ने अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा पत्नी के नाम रजिस्ट्री की। जबकि अपने हिस्से की पांच करोड़ की संपत्ति दो हाथियों के नाम कर दी है। अख्तर इससे खुश हैं। कहते हैं कि मेरे नहीं रहने के बाद घर, मकान,बैंक बैलेंस,खेत खलिहान सब हाथियों के हो जाएंगे। हाथियों को यदि कुछ हुआ तो जायदाद 'ऐरावतÓसंस्था को मिल जाएगी। अख्तर इमाम ऐरावत संस्था के संरक्षक भी हैं। कहा कि उनका जीवन हाथियों को ही समर्पित है। जीवन में बस हाथी ही उनके लिए सब कुछ हैं।