
तेजस्वी यादव के बेटे के साथ तेजप्रताप। फोटो-Insta/@ty_vlog
Bihar Politics: तेज प्रताप यादव का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के बेटे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में फिल्म एनिमल और सूर्यवंशम के गाने भी जोड़े गए हैं। भाई तेजस्वी यादव से नाराजगी के बीच सामने आए इस वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।
राजनीतिक जानकार इस वीडियो के कई मायने निकाल रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 27 मार्च को तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी का जन्मदिन था। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव भतीजी के जन्मदिन पर 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास गए थे और संभवतः यह वीडियो उसी दौरान का है। इससे पहले भी वह 1 जनवरी को अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर उनके आवास पर पहुंचे थे।
तेज प्रताप यादव ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक और ट्विटर पर साझा किया है। वीडियो सामने आने के बाद परिवार और पार्टी (आरजेडी) से निष्कासित तेज प्रताप यादव की वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
14 जनवरी को आयोजित दही-चूड़ा भोज के दौरान लालू प्रसाद यादव ने इसके संकेत दिए थे। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद यह भी कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव भी इस पर सहमत हो गए हैं। ऐसे में जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। इस वीडियो पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि तेज प्रताप यादव का राबड़ी आवास जाना कोई नई बात नहीं है, वह पहले भी वहां जाते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तेज प्रताप यादव की परिवार में वापसी लगभग हो चुकी है, अब सिर्फ औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
तेज प्रताप यादव ने अपने भतीजे ईराज के साथ पहली बार इस तरह का वीडियो साझा किया है। ईराज का जन्म 27 मई 2025 को कोलकाता में हुआ था। ईराज के जन्म के बाद ही तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि उन्हें ‘बड़े पापा’ बनने का सौभाग्य मिला है। साथ ही उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव और राजश्री यादव को इसके लिए बधाई दी थी।
Updated on:
28 Mar 2026 12:22 pm
Published on:
28 Mar 2026 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
