
tejashwi yadav
(पत्रिका ब्यूरो,पटना): विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बालिका गृह मामले में नीतीश सरकार पर हमले करते हुए फिर ट्वीट किए। यादव ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश चाचाजी,सिस्टम कौन देखेगा। आप किसलिए कुर्सी पर हैं। नीतीश कुमार ने सिस्टम में बदलाव की ज़रुरत बतलाई थी।
तेजस्वी ने कहा कि सिस्टम तो आप ही चलाते हैं। लेकिन आप छोटे कर्मचारियों और अधिकारियों को फंसाते हैं क्योंकि बड़े अधिकारी आपकी पोल खोल देंगे। इसलिए बड़े अधिकारियों को आप बचाते हैंआप दूसरों फर दोष मढ़ने का काम बखूबी करते हैं। तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के साथ बातचीत में नीतीश कुमार के जवाबों को उदाहरण के तौर पर पेश किया। पत्रकारों से बातचीत के दर्मियान बालिका गृह मामले पर पूछे गए सवालों के जवाब के लिए मुख्यमंत्री अधिकारियों पर टाल देते हैं। मसलन,टिस की रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? जवाब डीजीपी पर टाल दिया गया। ब्रजेश को पुलिस रिमांड फर क्यों नहीं लिया गया? जवाब-डीजीपी बताएंगे। सुधार गृहों के संचालन में सरकार कितना खर्च करती है? जवाब-मख्य सचिव बताएंगे। तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरते हुए यह भी कहा है कि बालिका गृह मामले में संलिप्त बड़े अधिकारियों को सरकार बचाने का काम कर रही है ।
बता दें कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम से लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया उसके बाद सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला लिया कि राज्य में किसी भी बाल सुधार गृह और शेल्टर होम का संचालन एनजीओ के माध्यम से नहीं किया जाएगा । इनका संचालन अब सरकार की निगरानी में होगा । तेजस्वी के ट्वीट से यह साफ होता है कि जैसे नीतश कुमार ने शेल्टर होम चलाने में सामने आई सिस्टम की गड़बड़ी को स्वीकार किया है उसी को लेकर तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर हमला किया है और इस ओर ध्यान देने की बात कही है ।
Published on:
7 Aug 2018, 3:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.