2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिराग पासवान का तेजस्वी यादव पर तीखा हमला, कहा-बिहार को बदनाम करने पर शर्म आनी चाहिए

केरल में चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव द्वारा बिहार को गरीब राज्य बताए जाने पर राज्य में सियासी तापमान बढ़ गया है। इस बयान को लेकर एनडीए नेताओं ने लालू-राबड़ी शासनकाल का जिक्र करते हुए उन पर जोरदार हमला बोला है।

2 min read
Google source verification

चिराग पासवान और तेजस्वी यादव (Photo- ANI)

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा केरल में चुनाव प्रचार के दौरान बिहार को गरीब राज्य बताने पर सियासी तापमान बढ़ गया है। इस बयान पर लोजपा (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तीखा हमला किया है। चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी लाभ के लिए वे अपने ही गृह राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पासवान ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव दूसरे राज्य में जाकर बिहार को सबसे गरीब राज्य बताते हैं, तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि राज्य को इस स्थिति में पहुंचाने में किन लोगों की भूमिका रही है। लालू-राबड़ी शासनकाल का जिक्र करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जब वो बिहार को गरीब राज्य बता ही रहे हैं तो उनको यह भी बताना चाहिए कि इसके लिए आरजेडी, उनका परिवार और 90 के दशक का शासन जिम्मेदार रहा है।

बिहार गरीब राज्य है

तेजस्वी यादव ने केरल में चुनाव प्रचार के दौरान बिहार को देश का सबसे गरीब राज्य बताया। उन्होंने वहां की विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि बिहार को इससे सीख लेने की जरूरत है। साथ ही, केरल की उच्च साक्षरता दर, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का भी जिक्र करते हुए उसकी प्रशंसा की।उनके इस बयान के बाद बिहार में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

लालू राबड़ी पर बीजेपी ने कसा तंज

 बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनके पिता ने 15 साल तक बिहार को लूटा, जिसके कारण राज्य गरीब हुआ, जबकि तेजस्वी यादव और उनका परिवार अमीर बन गया। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि लालू-राज में लूटपाट की वजह से ही बिहार पिछड़ गया। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके माता-पिता लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने ही बिहार का खजाना लूटा, जिसके कारण राज्य गरीब हुआ। उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी यादव से बिहार का अपमान करने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की।

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके मां-बाप (लालू यादव एवं राबड़ी देवी) ने ही बिहार का खजाना लूटा है। जिसकी वजह से बिहार गरीब राज्य है। कुशवाहा ने तेजस्वी से बिहार का अपमान करने पर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग भी किया।