19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Politics: सम्राट चौधरी बने बिहार के CM, तेजस्वी ने दी बधाई, कहा-इलेक्टेड को हटाकर बने सिलेक्टेड

Bihar Politics: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर तेजस्वी यादव ने बधाई देने के साथ साथ उनपर तंज कसते हुए लिखा है कि आज इलेक्टेड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने पर बधाई और सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।”

less than 1 minute read
Google source verification

तेजस्वी यादव -सम्राट चौधरी। फोटो -AI

Bihar Politicsसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई देते हुए तंज भी कसा। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दीं, लेकिन साथ ही लिखा, “सम्राट चौधरी जी द्वारा आज इलेक्टेड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने पर बधाई और सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।”

बधाई के साथ तेजस्वी का सियासी वार

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस कड़वे और कठोर तथ्य से पूरी तरह अवगत होंगे कि 21 वर्षों के एनडीए शासन के बाद भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों और सतत विकास के कई सूचकांकों पर बिहार राष्ट्रीय औसत से काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, रोजगार, गरीबी, पलायन और मानव विकास जैसे कई क्षेत्रों में राज्य की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

तेजस्वी यादव ने उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द और सुरक्षा के लिए संकल्पित होकर प्रभावी ढंग से काम करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के स्वाभिमान को बाहरी दबावों के आगे नहीं झुकने दिया जाना चाहिए। अंत में उन्होंने सम्राट चौधरी को एक बार फिर शुभकामनाएं दीं।