15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में यूपी से 11 रुपये महंगा पेट्रोल क्यों? जन सुराज ने सरकार को घेरा, पूछा- जनता क्यों उठाए बोझ

UP vs Bihar Petrol Rate: उत्तर प्रदेश के मुकाबले बिहार में पेट्रोल की कीमत 11 रुपये ज्यादा है। इस मुद्दे को लेकर अब जन सुराज पार्टी ने बिहार सरकार पर हमला बोला है। जन सुराज ने पूछा है कि बिहार के लोग यूपी से इतनी ज्यादा कीमत क्यों चुकाएं? 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

May 15, 2026

Petrol Diesel Price Hike

पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी (Photo AI)

UP vs Bihar Petrol Rate: देश में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, जहां बिहार में पेट्रोल की कीमतें 108 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर गई हैं, वहीं पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में यह दर काफी कम है। इस अंतर को लेकर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। जन सुराज का आरोप है कि राज्य सरकार अपनी नाकामियों और राजस्व में हुए नुकसान की भरपाई जनता की जेब काटकर कर रही है।

बिहार में 11 रुपये महंगा पेट्रोल

जन सुराज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा है। पार्टी का कहना है कि UP और बिहार में पेट्रोल की कीमतों में 11 रुपये प्रति लीटर का अंतर है। डीजल भी बिहार में UP के मुकाबले लगभग 4 रुपये प्रति लीटर ज्यादा कीमत पर बिक रहा है। जन सुराज ने सवाल उठाया है कि एक ही देश में रहने के बावजूद, बिहार के लोगों को UP के लोगों की तुलना में इतनी ज्यादा कीमतें क्यों चुकानी पड़ रही हैं?

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 108.67 रुपये है, जबकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यह सिर्फ 97.69 रुपये है। वहीं, पटना में डीजल की कीमत 94.65 रुपये और लखनऊ में 90.76 रुपये है।

शराबबंदी की विफलता का बोझ जनता पर क्यों?

प्रशांत किशोर की पार्टी ने राज्य में लागू शराबबंदी को महंगाई का एक बड़ा कारण बताया है। जन सुराज का तर्क है कि शराबबंदी के कारण राज्य को हर साल हज़ारों करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है और उस वित्तीय नुकसान की भरपाई के लिए सरकार पेट्रोल और डीजल पर भारी VAT लगा रही है, जिसका सीधा बोझ उन गरीब तबकों पर पड़ रहा है जो शराब का सेवन नहीं करते। पार्टी ने कहा कि जनता उस शराबबंदी का बोझ क्यों उठाए, जिसमें शराब की दुकानें तो बंद हैं, लेकिन होम डिलीवरी के जरिए घर-घर तक शराब पहुंच रही है।

क्यों अलग-अलग हैं दाम?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राज्यों के बीच अंतर होने की मुख्य वजह इसका प्राइसिंग स्ट्रक्चर है। दरअसल, ईंधन की अंतिम कीमत कई चरणों में तय होती है, जिसकी शुरुआत कच्चे तेल की बेस प्राइस और उसे रिफाइनरी से पंप तक पहुंचाने वाली परिवहन लागत से होती है। इसके बाद केंद्र सरकार अपनी एक्साइज ड्यूटी वसूलती है, जो पूरे देश में एक समान रहती है।

फिर इसमें डीलर का कमीशन जुड़ता है, लेकिन सबसे बड़ा अंतर राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले वैट (VAT) के कारण आता है। चूंकि वैट प्रतिशत में होता है और यह केंद्र के टैक्स व डीलर कमीशन सहित कुल राशि पर सबसे अंत में लगाया जाता है, इसलिए राज्य सरकार के टैक्स में मामूली बदलाव भी अंतिम कीमत में बड़ा फर्क पैदा कर देता है। यही कारण है कि बिहार में वैट की दरें उत्तर प्रदेश से अधिक होने की वजह से वहां पेट्रोल-डीजल के दाम महंगे हैं।

बिहार के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमत

शहरपेट्रोल (प्रति लीटर)डीजल (प्रति लीटर)
पटना₹108.67₹94.65 - ₹94.88
गया₹109.26₹95.92
भागलपुर₹109.98₹96.00
मुजफ्फरपुर₹109.54₹95.00

यूपी के के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमत

शहरपेट्रोल (Petrol)डीजल (Diesel)
लखनऊ₹97.55₹90.82
कानपुर₹97.44₹90.79
वाराणसी₹98.18₹91.42
प्रयागराज₹97.85₹91.14