18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: मुजफ्फरपुर में आधी रात को पुलिस पर हमला, हवाई फायरिंग में एक की मौत, कई जख्मी

मुजफ्फरपुर में मंगलवार रात एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
bihar police encounter, bihar news

यह सांकेतिक तस्वीर है। (AI Generated)

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में मंगलवार आधी रात उस वक्त हंगामा हो गया, जब पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान गांव के एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस को भी मौके पर तैनात कर दिया गया है और इलाके में कैंप किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

क्या है मामला?

यह पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र का है। मंगलवार आधी रात पुलिस पॉक्सो (POCSO) एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची। इसी दौरान आरोपी भागकर पास के एक अन्य घर में छिप गया।

जब पुलिस उसे पकड़ने के लिए पड़ोसी घर में पहुंची, तो आसपास के कई ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को वापस जाने के लिए दबाव बनाने लगे। इसके बावजूद पुलिस जैसे ही आगे बढ़ी, ग्रामीणों ने उस पर हमला कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।

इस घटना में एक स्थानीय युवक की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम की कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। झड़प में गायघाट थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हंगामा बढ़ता देख आसपास के थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद किसी तरह स्थिति को काबू में किया गया। फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है और पुलिस वहां कैंप कर रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला

इस घटना को लेकर मुजफ्फरपुर के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की से जुड़े मामले में पॉक्सो कोर्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी।

उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस गायघाट थाना क्षेत्र के असिया गांव में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गई थी। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, वहां मौजूद ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। एसपी के अनुसार, हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी।