28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूटकेस से आ रही थी दुर्गंध, खोला तो सन्न रह गई पुलिस… रस्सियों से बंधी थी युवती की नंगी लाश

Bihar News: डेहरी में कचरे के ढेर में एक लाल ट्रॉली बैग में एक महिला की नग्न लाश मिली। मृतका की मां ने अपनी बेटी के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पति फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
3 min read
Google source verification

पटना

•

image

Anand Shekhar

•

Feb 02, 2026

bihar news, dead body in suitcase

कूड़े के ढेर में मिला सूटकेस

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले में डेहरी नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी के न्यू एरिया में कूड़े के ढेर पर पड़े एक लाल रंग के ट्रॉली बैग से तेज बदबू आ रही थी। जब पुलिस ने बैग खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर सब दंग रह गए। सूटकेस में एक युवती की नग्न लाश बुरी तरह से ठूंसकर और रस्सी से बांधकर रखी हुई थी। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली की रहने वाली मेहरूम खातून के रूप में हुई है, जिसकी शादी डेहरी में हुई थी।

बच्चों ने देखा बैग, बदबू ने खोला राज

जानकारी के अनुसार, स्टेशन रोड सब्जी मंडी के पास कुछ बच्चे कूड़ा बीन रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक भारी लाल रंग का ट्रॉली बैग देखा, जिससे तेज बदबू आ रही थी। शक होने पर बच्चों ने शोर मचाया और आसपास के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत डेहरी नगर थाने को सूचना दी। कुछ ही देर में 112 पुलिस टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सूटकेस खोलने पर पुलिस रह गई दंग

पुलिस ने एहतियात के तौर पर FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को बुलाया और जब ट्रॉली बैग खुलवाया तो अंदर एक युवती की नग्न लाश मिली। लाश को इस तरह से रस्सी से बांधा गया था कि चेहरा और घुटने एक साथ सटे हुए थे। लाश को प्लास्टिक के बोरे में लपेटकर, चौड़ी टेप से कसकर बांधा गया था और फिर छोटे से ट्रॉली बैग में ठूंस दिया गया था। लाश की हालत देखकर साफ था कि हत्या बहुत ही सुनियोजित तरीके से की गई थी।

रेप और हत्या का शक

FSL टीम की शुरुआती जांच में युवती के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सिर पर गहरी चोटें, गले में काली रस्सी और प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान से रेप के बाद हत्या का शक पैदा हो रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि रेप या गैंगरेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। साथ ही मौत का कारण भी स्पष्ट हो पाएगा।

एसपी रोशन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि युवती की हत्या किसी दूसरी जगह की गई और बाद में उसकी लाश को ट्रॉली बैग में भरकर स्टेशन रोड सब्जी मंडी के पास कूड़े के ढेर पर फेंक दिया गया। क्राइम सीन को तुरंत सील कर दिया गया, और शव की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया।

मां ने बेटी के पति पर आरोप लगाया

शव मिलने के करीब पांच घंटे बाद युवती की पहचान डेहरी नगर थाना क्षेत्र के जक्खी बिगहा निवासी क्यूमउद्दीन की 30 वर्षीय पत्नी मेहरूम खातून के रूप में की गई।पोस्टमार्टम हाउस के बाहर, मृतक की मां फूट-फूटकर रोते हुए सनसनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी के पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। मां ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को उनके दामाद ने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी और कुछ घंटे बाद उसने फोन करके बताया कि वह घर से भाग गई है।

पति फरार, पुलिस कर रही जांच

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से मृतक का पति फरार है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। वे स्टेशन रोड, सब्जी मंडी और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की CCTV फुटेज की भी जांच कर रहे हैं। मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन डेटा का इस्तेमाल करके यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शव को वहां कब और किसने फेंका था।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग