गाड़ी संख्या 05545/05546 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 13 जुलाई से 8 अगस्त तक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी.
05545 रक्सौल से सुबह 5:15 बजे चलेगी और शाम 4:50 बजे देवघर पहुंचेगी.
05546 वापसी ट्रेन शाम 5:50 बजे देवघर से चलेगी और अगले दिन सुबह 6:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी.
इस ट्रेन का रास्ता सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, किउल, जमालपुर और भागलपुर से होकर होगा.