11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में एक बरगद का पेड़ जहां एक साथ रहते हैं 25 प्रजाती के पक्षी

स्क्रीन में नहीं...बच्चों को खुले आकाश में दिखाएं पक्षी - समर वेकेशंस में फैमिली के साथ बर्ड वॉचिंग का उठा सकते हैं लुत्फ - शहर में ऐसे बहुत-से प्लेसेज हैं, जहां मौजूद हैं विभिन्न प्रजाति की पक्षी

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jaya Sharma

May 16, 2019

Bird

जयपुर में एक बढ़ का पेड़ जहां एक साथ रहते हैं 25 प्रजाती के पक्षी

आधा दर्जन प्लेसेज
बर्ड एक्सपर्ट हर्ष वर्धन कहते हैं 'शहर में ऐसे आधा दर्जन प्लेसेज हैं, जहां पर स्टूडेंट्स अपने पैरेंट्स के साथ गर्मी के बावजूद बर्ड वॉचिंग का आनन्द उठा सकते हैं। सिरसी रोड पर हल्दी घाटी के पास स्थित ग्रास फॉर्म नर्सरी बर्ड वॉचिंग का बेस्ट प्लेस है, यहां सूखी और गीली दोनों प्रकार की प्रकृति मौजूद हैं। यहां करीब ३५ प्रजातियों के बड्र्स एक घंटे में देखे जा सकते हैं। वहीं जेएलएन मार्ग स्थित कुलिश स्मृति वन में छोटे-तालाबनुमा स्थानों पर जल पक्षी भी मिल सकते हैं। बर्ड एक्सपर्ट ने यहां १०० प्रजातियों की गणना की है। वहीं मानसागर झील १२ महीने बर्ड वॉचिंग के लिए माकू ल है। यहां लगभग २० से ज्यादा जल पक्षी देखे जा सकते हैं। जयपुर से थोड़ा दूर जाने पर कनोता बांध का भराव क्षेत्र, नेवटा के पास नम जमीन, चंदलाई और बरकेड़ा में भी बड्र्स देखी जा सकती हैं।
.......
एक ऐसा पेड़, जहां २५ प्रजाति के पक्षी
जयपुर में एक ऐसा बड़ का पेड़ है, जहां २५ प्रजाति के बड्र्स एक साथ रहते हैं। इनमें तीन प्रजाति के उल्लू भी शामिल हैं। बर्ड एक्सपट्र्स नवीन सिंह के मुताबिक अजमेर रोड और सिरसी रोड के बीच एक गार्डन के पीछे यह पेड़ है, जहां शहरवासी बड्र्स का वॉच कर सकते हैं।

गर्मी में भी आते हैं मेहमान
टी डब्ल्यू एस टी के दुर्गालाल वर्मा कहते हैं कि अक्सर लोग सोचते हैं कि माइग्रेटरी बड्र्स सिर्फ सर्दियों में ही आती हैं, ऐसा नहीं है। गर्मी में भी शहर में बड्र्स आती हैं, जो साउथ और हिमालय की ओर से आती है। इन्हें आप शहर में देख सकते हैं। अक्सर देखने में आता है कि लोग बर्ड वॉचिंग के लिए बाहर जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है जयपुर में नाहरगढ़ जूलोजिकल पार्क, झालाना जंगल और पापड़ वाले हनुमानजी मंदिर के पीछे भी विभिन्न प्रजातियों की बड्र्स को देखा जा सकता है।

प्रकृति के करीब लाने की पहल
बर्ड हैल्पर एंड एनिमल लवर रोहित गंगवाल कहते हैं कि समर वेकेशंस बच्चों को प्रकृति के करीब लाने का एक शानदार मौका देता है। वहीं पैरेंट्स भी बच्चों को वाइल्डलाइफ के करीब लाने के साथ-साथ बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। इसी को देखते हुए हम बच्चों को पैरेंट्स के साथ डाइव पर लेकर जाएंगे, जिसके तहत उन्हें नाहरगढ़ जूलोजिकल पार्क में ले जाया जाएगा। इसके अलावा बच्चों को लैपर्ड सवारी और हिस्टोरिकल प्लेसेज पर भी लेकर जाया जाएगा। यह कैम्प २८ मई से ३ जून तक लगेगा, जिसमें विभिन्न एक्टिविटीज रखी जाएगी।