13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IAS Assets 2026: IAS अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा, ऋचा शर्मा ने 1.75 करोड़ का खरीदा फ्लैट, देखें पूरा लेखा-जोखा

IAS Officers Property Details: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारियों की अचल संपत्तियों का ताजा ब्यौरा सार्वजनिक हो गया है। अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने रायपुर में 1.75 करोड़ रुपए का नया फ्लैट खरीदा है...
2 min read
Google source verification
IAS Assets 2026, IAS officers property details, IAS assets disclosure report, Indian bureaucrats wealth report, IAS officers immovable assets list, DoPT IAS property declaration, Senior IAS officers assets India, IAS officers real estate holdings

IAS Assets 2026: आईएएस संपत्ति रिपोर्ट (फोटो: पत्रिका)

IAS Assets Report: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी प्रतिवर्ष केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को अपनी अचल संपत्ति का ब्यौरा सौंपते हैं। इस प्रक्रिया के तहत, हाल ही में 1991 से 1994 बैच के सात वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की संपत्ति का लेखा-जोखा सामने आया है। विभागीय वेबसाइट पर सार्वजनिक किए गए इन आंकड़ों के विश्लेषण से स्पष्ट होता है कि पिछले एक वर्ष में अधिकांश अधिकारियों की संपत्ति में कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ है।

विश्लेषण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने इस वर्ष रायपुर में एक नई संपत्ति का अर्जन की है। वहीं, मुख्य सचिव विकासशील को पारिवारिक विरासत के रूप में दो संपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इन दो मामलों को छोड़कर, शेष पांच अधिकारियों की संपत्ति के विवरण में कोई नई खरीद दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, कई अधिकारियों की पुरानी संपत्तियों के वर्तमान बाजार मूल्य में अवश्य वृद्धि देखी गई है।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का संपत्ति विवरण

  • विकासशील (मुख्य सचिव): नवा रायपुर में पत्नी के साथ संयुक्त स्वामित्व में 65 लाख रुपए मूल्य का आवास है। धरमपुरा में 2008 में खरीदा गया मकान है, जिसका वर्तमान मूल्य 28.50 लाख रुपए है। साथ ही, देहरादून में विरासत में मिली दो संपत्तियां (मकान व प्लाट) हैं, जिनमें उनके भाई की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
  • रेणु जी. पिल्ले: इनकी संपत्तियों में भोपाल (50 लाख), रायपुर कचना (50 लाख) और काकीनाडा (30 लाख) में स्थित जमीनें शामिल हैं। इसके अलावा, तेलंगाना में पैतृक कृषि भूमि और नवा रायपुर में 85 लाख रुपए मूल्य का आवासीय मकान है।
  • मनोज कुमार पिंगुआ: इनके पास झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में लगभग 40 एकड़ से अधिक पैतृक भूमि, मकान और तालाब है। साथ ही, रायपुर (परसुलीडीह व सेरीखेड़ी) में आवासीय प्लाट, उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक फ्लैट और रायपुर के पुरैना में पत्नी के साथ संयुक्त स्वामित्व वाला फ्लैट है।
  • निधि छिब्बर (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति): इनके पास नवा रायपुर में हाउसिंग बोर्ड का एक मकान है, जो उनके पति विकासशील के साथ संयुक्त स्वामित्व में है। इसकी वर्तमान कीमत 65 लाख रुपए है।
  • ऋचा शर्मा (अपर मुख्य सचिव): इन्होंने 2025 में रायपुर के वीआईपी रोड पर 1.75 करोड़ रुपए का नया आवासीय फ्लैट खरीदा है। इसके अलावा, उनके पास गुरुग्राम में एक फ्लैट है, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 2.5 से 3.5 करोड़ रुपए के बीच है, जिससे उन्हें सालाना अच्छी आय भी प्राप्त होती है।
  • सुब्रत साहू: इनके पास रायपुर के धरमपुरा में आवासीय प्लाट, लाभांडी में 92.99 लाख रुपए मूल्य का फ्लैट (पत्नी के साथ संयुक्त) और नवा रायपुर में 50.10 लाख रुपए का आवासीय प्लाट है।
  • अमित अग्रवाल: इनके पास रायपुर के धरमपुरा में 6.38 लाख रुपए की वर्तमान कीमत वाला 441 वर्ग मीटर का आवासीय प्लाट है।