10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Cabinet Reshuffle: मंत्रिमंडल में बदलाव होगा या नहीं? CM साय ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?

CM Vishnu Deo Sai Cabinet Reshuffle: मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस तरह की बातें केवल कयासों पर आधारित हैं।

2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

संतराम साहू

Jun 10, 2026

CM Vishnu Deo Sai Cabinet Reshuffle, Chhattisgarh Cabinet Reshuffle, Vishnu Deo Sai Statement, Chhattisgarh Cabinet Change, CM Sai Delhi Visit, Chhattisgarh Politics, Cabinet Reshuffle Rumors

Chhattisgarh Cabinet Reshuffle (मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं पर विराम- Photo - DPR Chhattisgarh)

रायपुर@संतराम साहू। Sai Cabinet Reshuffle: साय सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा पर पिछले कई महीने से चल रही चर्चा पर विराम लग गया है। यह विराम खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए लगाया। मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस तरह की बातें केवल कयासों पर आधारित हैं और किसी भी विषय को लेकर अटकलें लगाई जा सकती हैं।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि उनका दौरा मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव या फेरबदल से जुड़ा हो सकता है। इसे लेकर लगातार अटकलों का दौर जारी था।

CM Sai Delhi Visit: दिल्ली दौरा फेरबदल से संबंधित नहीं

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि उनका दिल्ली दौरा मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली नीति आयोग की बैठक और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं।

लगातार दिल्ली दौरे से चर्चा हुई तेज

बता दें कि राज्य में मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा पिछले कुछ दिनों से लिए तेज हो गई थी, क्योंकि मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को इससे जोड़कर देखा जाने लगा। भाजपा संगठन और सरकार से जुड़े नेताओं की गतिविधियों के बीच राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जाने लगे कि सरकार में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

इसके अलावा सरकार के गठन को काफी समय बीत जाने के बाद समय-समय पर विभागों में फेरबदल और राजनीतिक व क्षेत्रीय संतुलन को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। कुछ मंत्रियों के कामकाज और संगठनात्मक समीकरणों को लेकर भी अटकलों का दौर जारी था। हालांकि सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है।

किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल फेरबदल (Cabinet Reshuffle Rumors) की सभी अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि उनके दिल्ली दौरे का कैबिनेट विस्तार या बदलाव से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दौरा नीति आयोग और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठकों में भाग लेने के लिए है। ऐसे में फिलहाल साय सरकार के मंत्रिमंडल में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं और फेरबदल को लेकर चल रही चर्चाएं केवल कयास भर नजर आ रही हैं।