पिछले 24 घंटे में घरघोड़ा में 9, पाटन, पथरिया, बकावंड व पटना में 8, बलौदाबाजार, गंगालूर, तिल्दा, छाल, भाटापारा व भटगांव में 7-7 सेमी पानी गिरा। इसी तरह पोंडी बचरा, अकलतरा, पलारी, करपावंड में 6, लोरमी, पिथौरा, कापू, बम्हनीडीह, नवागढ़, कोरबा, जांजगीर, तोकापाल, बैकुंठपुर में 5, कटघोरा, खड़गवां, पामगढ़, महासमुंद, भखारा, सिमगा, पेंड्रा, लाभांडी में 4-4 सेमी पानी बरस गया।