30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवनीश कुमार शरण बिलासपुर और कार्तिकेय गोयल रायगढ़ के कलेक्टर

Raipur News: चुनाव आयोग के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने नए कलेक्टर और एसपी की पदस्थापना कर दी है।

2 min read
Google source verification
Avnish Kumar Sharan Bilaspur Kartikeya Or Goyal Collector of Raigarh

अवनीश कुमार शरण बिलासपुर और कार्तिकेय गोयल रायगढ़ के कलेक्टर

रायपुर। Chhattisgarh News: चुनाव आयोग के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने नए कलेक्टर और एसपी की पदस्थापना कर दी है। बिलासपुर जिले का कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को बनाया गया है। वर्तमान में वे तकनीकी शिक्षा विभाग में संचालक के साथ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के सीईओ भी थे। इसी प्रकार कार्तिकेय गोयल को रायगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया है। वे पंचायत विभाग में संचालक की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

इसी प्रकार समग्र शिक्षा की प्रबंध संचालक इफ्फत आरा को खाद्य विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। साथ ही मार्कफेड और नागरिक आपूर्ति निगम की भी जिम्मेदारी दी है। बता दें कि भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा और रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को हटा दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने भारत निर्वाचन आयोग को तीन-तीन नामों का पैनल भेजा था। आयोग की सहमति के बाद नए कलेक्टरों की नियुक्ति हुई है।

यह भी पढ़े: आचार संहिता लग गई, लेकिन सुंदर नगर में अभी तक नहीं बना डिवाइडर

मोहित गर्ग राजनांदगांव, राम गोपाल दुर्ग और जितेन्द्र कोरबा के नए एसपी

गृह विभाग ने एसपी और एएसपी के तबादला आदेश भी जारी किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक रायगढ़, जशपुर और सक्ती जिले के उप पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग को दुर्ग जिले का एसपी बनाया गया है। जितेन्द्र शुक्ला सेनानी 16वीं वाहिनी छसबल नारायणपुर को कोरबा एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहित गर्ग सेनानी 19वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर को राजनांदगांव का एसपी बनाया गया है।

एएसपी अर्चना झा को बिलासपुर का एएसपी बनाया गया है। इसी तरह राजनांदगांव रेंज के एएसपी अभिषेक कुमार झा को दुर्ग जिले का एएसपी बनाया गया है। बता दें कि चुनाव आयोग के निर्देश के बाद दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा को हटाया गया था। इसके अलावा बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव को भी हटाया गया था।

यह भी पढ़े: बच्ची और किशोरी के साथ दुष्कर्म के आराेपियों को आजीवन कारावास