
मां-बेटी की जोड़ी दौड़ी 90 किलोमीटर, साउथ अफ्रीका में जीता ब्रॉन्ज मेडल
अनुराग त्रिवेदी
जयपुर. शहर की मां-बेटी की रनर जोड़ी ने साउथ अफ्रीका के डरबन शहर में आयोजित 90 किमी की द कॉमरेड्स अल्ट्रामैराथन 2022 में अपना परचम लहराया है। अनिता जानू और इनकी बेटी नूपुर जानू ने 10 घंटे 52 मिनट 31 सैकंड में अल्ट्रामैराथन फिनिश कर ब्राॅन्ज मेडल हासिल किया है। 28 अगस्त को आयोजित द अल्टीमेट ह्यूमन रेस 100वीं कॉमरेड्स अल्ट्रामैराथन में भारत से 211 रनर्स ने भाग लिया था, जिनमें मात्र 6 महिलाएं शमिल थी। अनिता ने बताया कि कॉमरेड्स लिए जयपुर में मार्च 2022 में आयोजित जयपुर मैराथन में 4 घंटे 16 मिनट में 42 किमी की फुल मैराथन कर क्वालिफाई करने में भी कामयाबी हासिल की। इस मैराथन में सैकंड पोजिशन पर रही और बेस्ट फिमेल रनर का अवाॅर्ड भी मिला था। अनिता जानू ने फिटनेस के लिए रनिंग करने का संदेश देते हुए कहा कि रनिंग आप कहीं भी बिना पैसें खर्च किए कर सकते है। जो फिटनेस के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है। कॉमरेड्स में मां और बेटी द्वारा हेंड टू हेंड, एक साथ हाथ पकड़कर मैराथन पूरी करने पर नेशनल रेकॉर्ड बनाया।
वजन कम करने के लिए शुरू की थी रनिंग
अनिता ने बताया कि डिफेंस फैमिली से होने के कारण फिटनेस के प्रति फैमिली हमेेशा से ही अवेयर रही है। पति सेना में होने की वजह से करीब साल सात पहले उनसे प्रेरणा लेकर 44 साल की उम्र में रनिंग स्टार्ट की थी। जो किसी मेडल या नाम के लिए नहीं बल्कि वजन घटाने के लिए शुरू की थी। एक मैराथन में मेरे को सम्मानित होते देख बेटी नुपूर ने तीन साल पहले रनिंग स्टार्ट की है।
मां-बेटी कर चुकी हैं 60 से अधिक मैराथन
अनिता ने बताया कि अब तक तीन बार अल्ट्रामैराथन, 18 बार 42 किमी की फुल मैराथन, 25 बार 21 किलोमीटर की हाफ-मैराथन, अन्य मैराथन सहित दार्जलिंग में ट्रेंकिग कर चुकी हैं। इन सब में पॉडियम मिला है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत नूपुर दिसंबर 2021 में जैसलमेर में आयोजित 100 किमी की अल्ट्रामैराथन बॉर्डर रन अपने पिता ग्रुप कैप्टन अनिल जानू के साथ 15 घंटे में पूरी की थी। नुपूर अब तक जयपुर मैराथन, दिल्ली मैराथन सहित देश की 13 से अधिक मैराथन कर चुकी है।
Published on:
01 Sept 2022 09:23 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
