25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPS Promotion: छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, गृह विभाग ने जारी की सूची, देखें नाम

IPS Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Ministry Staff Transfer

महानदी भवन ( फोटो सोर्स- पत्रिका)

IPS Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत विभिन्न बैचों के IPS अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, 2001 बैच में एडीजी (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) पद पर पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में डॉ. आनंद छाबड़ा का एकमात्र नाम शामिल है। वे इस बैच से एडीजी बनने वाले अकेले अधिकारी हैं। वहीं 2008 बैच में पुलिस महानिरीक्षक (IG) पद पर पदोन्नति पाने वालों में प्रशांत कुमार अग्रवाल और मिलना कुर्रे शामिल हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रशांत कुमार अग्रवाल को भविष्य में मिड-करियर प्रशिक्षण के फेज-IV में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा।

साथ ही, केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत 2008 बैच की IPS अधिकारी नीथू कमल को 1 जनवरी 2026 से पुलिस महानिरीक्षक वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गई है। इसी क्रम में, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत दावुलुरी श्रवण को भी समान तिथि से IG वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।

देखें List

2012 बैच के आठ IPS अधिकारियों के नाम शामिल

आदेश में आगे बताया गया है कि 2012 बैच के कुल आठ IPS अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं 2013 बैच के चार अधिकारियों को चयन श्रेणी में पदोन्नति प्रदान की गई है।

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी इस पदोन्नति आदेश को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे राज्य पुलिस प्रशासन में वरिष्ठ स्तर पर अनुभव और नेतृत्व को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग