
फ्लोरिडा के टैम्पा में डायपर पहनी रैस्क्यू मुर्गियों के साथ योगा। (फोटो: वॉशिंगटन पोस्ट, डिजाइन: पत्रिका)
Chicken Yoga: क्या आपने कभी चिकन योगा के बारे में सुना है। अमेरिका के टैम्पा फ्लोरिडा में योगा मैट पर डाउनवर्ड डॉग कर रहे हैं और अचानक एक मुर्गी डायपर में (Chicken Yoga Tampa) आपके पेट पर चढ़ कर सो जाती है! सुनने में यह मजाक लगता है, लेकिन फ्लोरिडा (Florida Chicken Yoga) के टैम्पा शहर में हर महीने ऐसा ही होता है। होटल हाया में चलने वाली “चिकन योगा (Diaper Chickens Yoga)” क्लास अब पूरी दुनिया में वायरल हो रही है। इसमें 5-10 बचाई गई मुर्गियां आती हैं – सभी नहलाई हुई, डायपर पहनी हुई, और कुछ तो त्योहारों के हिसाब से खास डिजाइन वाले डायपर में होती हैं! कोलीन मैकहेनरी क्लास चलाती हैं, जो योगा लॉफ्ट टैम्पा की ओनर हैं। वो बताती हैं, “कभी-कभी इतना मजा आता है कि लोग योगा करना ही भूल जाते हैं – मैं भी!” एक बार मुर्गी “टर्की” ने पर्दे के पीछे जाकर डायपर में ही अंडा दे दिया। पूरी क्लास हंस पड़ी, फिर 5 मिनट बाद क्लास दोबारा शुरू हुई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लॉगिन करें।
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special News
ट्रेंडिंग
