
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर। (फोटो: x/ANI)
India Philippines Relations: भारत और फिलीपींस के संबंध (India Philippines relations) सदियों पुराने हैं, जिनकी जड़ें ऐतिहासिक व्यापार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और बौद्ध धर्म के प्रसार तक फैली हुई हैं। प्राचीन काल में दोनों देशों के बीच समुद्री व्यापार के माध्यम से संपर्क स्थापित व्यापारी और फिलीपींस के कई द्वीपों के बीच मसालों, रेशम और अन्य वस्तुओं का आदान-प्रदान होता था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर की मुलाकात (Marcos Modi meeting) को लेकर कूटनीतिक और सामरिक हलकों में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुलाकात(Diplomatic visit India 2025) भारत-फिलीपींस संबंधों में रणनीतिक गहराई लाएगी। दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय बैठक के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार समझौतों और इंडो-पैसिफिक नीति (Indo-Pacific strategy) पर साझा कार्य योजना तैयार होने की संभावना है। अब रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की ओर से अगले दौर की बातचीत की तारीख जल्द तय की जा सकती है। ध्यान रहे कि 1951 में आधिकारिक राजनयिक संबंध स्थापित हुए, और तब से दोनों देश लोकतंत्र, बहुलवाद, और क्षेत्रीय शांति के साझा मूल्यों के आधार पर सहयोग करते आ रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लॉगिन करें।
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special News
ट्रेंडिंग
