
श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया की वनडे टीम के उपकप्तान (फोटो- IANS)
Team India ODI Captain: भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले नए वनडे कप्तान की घोषणा कर दी है। कप्तानी की रेस में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी शामिल थे लेकिन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समीति ने सबको चौकाते हुए शुभमन गिल को कमान सौंप दी। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया तो श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी मिली है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। सीरीज का पहला वनडे 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तान होंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लॉगिन करें।
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special News
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
